किस्मत! कंपनी ने गलती से कर्मचारी के अकाउंट में भेजी दी 1.4 करोड़ की सैलरी! इस्तीफा देकर हो गया फरार..

डेस्क : एक कंपनी की गलती ने उसमें काम कर रहे व्यक्ति को मालामाल कर दिया। कंपनी ने अपने एम्प्लॉयी के खाते में भूलवश तनख्वा के 286 गुना ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर दिया। एम्प्लॉयी के खाते में करोड़ो रूपये जाते ही उसका मन डगमगा गया और वो दोवारा ऑफिस नहीं गया। वो कंपनी को स्तीफा दे कर नौ दो ग्यारह हो गया।

मामला दक्षिण अफ्रीकी देश चिली की एक नामी गिरामी कोल्ड कट्स की प्रोड्यूसर कंपनी कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस (Cial)’ की है। ये बात 30 मई की है। बड़े कंपनी में अच्छे पोस्ट पर बैठे उस व्यक्ति को मोटी सैलरी मिलती थी ऐसे में 286 गुना अधिक पैसे का मतलब है करोड़ो रूपये। अब कंपनी अपने फरार एम्प्लॉयी को ढूंढ रही है लेकिन चालक व्यक्ति ने अपना ठिकाना तक बदल लिया है। जिसके बाद अब कंपनी कानून का सहारा लेगी।

कंपनी के मुताबिक, “एक कर्मचारी का वेतन हर महीने 500,000 पेसो (भारतीय मुद्रा में लगभग 43 हजार रुपये) है। खाता विभाग की ओर से गलती से इस कर्मचारी के खाते में उसके वेतन का 286 गुना यानी 165,398,851 चिली पेसो है। यानी भारतीय मुद्रा के लगभग 1.5 करोड़) क्रेडिट किया गया है। इतने पैसे ट्रांसफर होने के बाद उक्त कर्मचारी से संपर्क करने के बाद वो पैसे वापस करने के लिए मान गया था, लेकिन अगले दिन से वो ऑफिस ही नहीं आया। यह खबर देख सब हैरान है।