खुशखबरी! अचानक इतनी सस्ती हो गई ईंट, नया रेट जानकर खुश हो जाएंगे आप..

डेस्क : जुलाई का महीना आते-आते मानसून ने देश भर में दस्तक दे दी है। अब मौसम का सीधा असर भी हर जगह देखने को मिल गया है। दरअसल, बारिश के मौसम का कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर सबसे पहला असर पड़ता है। मानसून के दस्तक देते ही कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई सामान जैसे बालू सीमेंट आदि की कमी होने लगती है। यही वजह है कि इस समय इनकी कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिलता है, इनका दाम बहुत तेज़ी से बढ़ जाता है। वहीं, दूसरी ओर बीते महीने दाम कम होने के बाद बाजार में अच्छी डिमांड देखने को मिली। इस कारण एक बार फिर से सरिया के भाव तेज होने लग गए हैं।

मानसून में बढ़ जाते हैं दाम : इस साल मार्च-अप्रैल के महीने ने भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें अपने पीक पर थीं। फिर उसके बाद सरिया, सीमेंट जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी से नरमी देखी गई। ज्यादातर सरिया के रेट जून महीने के पहले सप्ताह तक लगातार कम हुए। सरिया के मामले में तो भाव करीब-करीब आधे हो गए थे। जून महीने में मानसून की आहट पाते ही फिर से इनके दाम बढ़ने लगे। इसके बाद तो सरिया का भाव तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। पर इस समय आपके पास सस्ते में सामग्री खरीदने का मौका है।

जून के पहले सप्ताह के बढ़ी तेज़ी : वहीं मार्च के महीने में कुछ जगहों पर सरिये का भाव 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था, वहीं अभी यह अलग-अलग शहर के हिसाब से 49,000 रुपये से लेकर 59,000 रुपये प्रति टन मिल रहा है। जून महीने के पहले सप्ताह में तो यह कम होकर कई जगहों पर 44 हजार रुपये टन के पास आ गया था। ब्रांड वाले सरिये का भाव भी कम होकर इस महीने के शुरुआत में 80-85 हजार रुपये प्रति टन तक आ गया था, जो मार्च 2022 में 01 लाख रुपये प्रति टन के पास पहुंच गया था।

इस शहर में ये है कीमत : देश के अलग शहरों में सरिया के रेट अलग हैं और अलग रूप से बढ़े हैं। आयरनमार्ट वेबसाइट सरिये की कीमतों की घट-बढ़ पर नजर रखती है और उसी के आधार पर कीमतों अपडेट करते रहती है। बीते महीने मुंबई अकेला ऐसा शहर रहा, जहां सरिया सस्ता हुआ। मुंबई में बीते महीने सरिया के भाव 400 रुपये प्रति टन कम हुए। वहीं दूसरी ओर अन्य शहरों में 1,100 रुपये से लेकर 4,500 रुपये प्रति टन तक की तेजी आई। आइए आपको बताएं प्रमुख शहरों में क्या है सरिये का भाव… सभी कीमतें रुपये प्रति टन में हैं

  • दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल): 45,300 49,000 (+3700)
  • कोलकाता (पश्चिम बंगाल): 45,800 49,500 (+3700)
  • रायगढ़ (छत्तीसगढ़): 48,700 52,400 (+3700)
  • राउरकेला (ओडिशा): 50,000 53,400 (+3400)
  • नागपुर (महाराष्ट्र): 51,000 54,200 (+3200)
  • हैदराबाद (तेलंगाना): 52,000 56,500 (+4500)
  • जयपुर (राजस्थान): 52,200 55,700 (+3500)
  • भावनगर (गुजरात): 52,700 56,700 (+4000)
  • मुजफ्फरनगर (UP): 52,900 55,000 (+2100)
  • गाजियाबाद (UP): 53,000 55,800 (+2800)
  • इंदौर (मध्य प्रदेश): 53,500 55,300 (+1800)
  • गोवा: 53,800 57,000 (+3200)
  • जालना (महाराष्ट्र): 54,000 55,100 (+1100)
  • मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब): 54,300 57,000 (+2700)
  • चेन्नई (तमिलनाडु): 55,000 58,000 (+3000)
  • दिल्ली: 55,000 56,900 (+1900)
  • मुंबई (महाराष्ट्र): 55,200 54,800 (-400)
  • कानपुर (उत्तर प्रदेश): 57,000 59,000 (+2000)

शहर (राज्य) जून जुलाई