रिलायंस को लगा बड़ा झटका, 2 दिन में घट गए इतने शेयर- मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ में आई भारी गिरावट

डेस्क : 44वीं AGM मीटिंग के बाद से रिलायंस जियो के शेयर गिरते जा रहे हैं, बता दें कि बीते 4 दिन से रिलायंस जियो के 133 रूपए के शेयर गिर चुकें हैं। बीते 2 दिन से रिलायंस के 100 रूपए शेयर नीचे चले गए हैं। इस भारी गिरावट के चलते जियो को 64000 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। 21 जून 2021 से जियो कंपनी लगातार गिरावट झेल रही है। 1 हफ्ते पहले जियो का शेयर 2237 हुआ करता था, लेकिन अब वह गिरकर 2104 पर आ गया है।

21 जून को जियो कंपनी का 1,39,7000 रूपया मार्केट में बतौर सप्लाई के जरिए चल रहा था। जब शेयर गिर गए तो यह कीमत 13,34,000 हजार रुपए पर आ गई। बता दें कि इस गिरावट का असर मुकेश अंबानी की वेल्थ पर पड़ा है। वह लंबे समय से एशिया के नंबर वन बिजनेसमैन की श्रेणी में बने हुए हैं। वही दूसरे नंबर पर अडानी ग्रुप का नाम आता है, बता दें कि इस वक्त भारत में अंबानी और अडानी को एक ऐसे व्यवसाईयों की श्रेणी में डाला है जो भारत को विदेशी निवेश दिलाने में मदद करते है।

विदेशी निवेशक खुशी-खुशी मुकेश अंबानी और अडानी की कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं। दोनों मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा अपने अंदर रखते हैं। फिलहाल मुकेश अंबानी को अपनी पूरी संपत्ति में से 3 बिलियन डालर का नुकसान हुआ है, जिसकी वजह से उनकी विश्व में रैंकिंग घटकर 12वें स्थान पर आ गई है।