कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा ! 25 हजार रुपये तक बढ़ी सैलरी, जानिए डिटेल में..

डेस्क : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दे की सरकार 1 अप्रैल से लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने जा रही है। यह बढ़ोतरी अप्रैल से लागू हो जाएगी। फिलहाल ही यह फैसला मध्य प्रदेश में लिया गया है। अप्रैल का महीना कर्मचारियों के लिए सौगात लेकर आ सकता है।

यहां राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 11 फीसदी का इजाफा किया है। अब DA 11 फीसदी बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। इससे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का 20 फीसदी DA मिल रहा था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कॉविड काल में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया था, अब इसे बढ़ाकर 31 फीसदी कर किया जा रहा है।

कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगा। सरकार के फैसले का लगभग 7 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। आपको बता दे की DA बढ़ने के कर्मचारियों का मासिक वेतन दो हजार से लेकर 25 हजार तक बढ़ जाएगा। इससे सरकार पर वित्त वर्ष 2022-23 में छह हजार करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। वही, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA भी जल्द मिलने का अनुमान है। यदि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से अलाउंस मिलेगा।