Sahara India निवेशकों का दिखा गुस्सा, Patna में किया आंदोलन, जानें – कब मिलेगा पैसा..

न्यूज डेस्क : सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लोगों का साहस दिन प्रतिदिन टूटता जा रहा है। लोगों में अपने पैसे वापस मिलने की उम्मीद खत्म होती जा रही है। ऐसे में लोग अब किसी भी तरह अपना पैसा वापस लेना चाहते हैं। इसी कड़ी में बीते दिन बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर हजारों की संख्या में सहारा के निवेशक मन में आशा लिए सहारा ऑफिस को घेरने के लिए पहुंच गए।

लोगों ने जमकर नारेबाजी किया। इस भीड़ में महिलाओं की संख्या अधिक थी। महिलाओं का कहना था कि एक eknपैसे जोड़कर इस कंपनी में निवेश किया है। अब पैसे डूब जाने पर काफी दुख होगा। अब सभी निवेशक सरकार से गुहार लगा रहे हैं।

सहारा इंडिया काफी लोगों का पैसा गवन कर चुकी है। कंपनी में हजारों की संख्या में लोग पैसे निवेश किए थे। लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई पूंजी भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश किए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि भविष्य में जो भी है वह भी डूब जाएगा। इसमें निवेश करने वाले लोग अपने आप को ठगे हुए मान रहे हैं। बीते कल पटना के बोरिंग रोड स्थित सहारा के ऑफिस के पर राज्य के कई इलाकों से पहुंचे लोगों का दर्द छलक गया। कईयों ने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जमा किए थे। लेकिन अब वह भी डूब गए। ऐसे कई लोग वहां मौजूद थे जो रोते बिलखते नजर आ रहे थे।

सरकार और न्यायपालिका पर गरमाई भीड़

कंपनी में निवेश करने वाले लोग राज्य कोने कोने से पटना पहुंचे थे। वे सभी सरकार के काम पर भी सवाल उठा रहे थे। उनका कहना था कि सरकार यदि चाहेगी तो सभी का पैसा मिल सकता है। लेकिन सरकार ऐसा नहीं चाहती। न्यायपालिका पर भी इसी तरह लोग उंगली उठाते नजर आए। लोगों ने कहा कि न्यायपालिका पर उम्मीद थी कि कुछ सख्त कदम उठाएगी। लेकिन हमें यहां से भी निराशा हाथ लगी। अब हम करें तो करें क्या अपने पैसे कैसे निकाले।