डेस्क : आम लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर निकल कर सामने आई है। आपको बता दे की एक बार फिर से महंगाई का जोरदार झटका लगने वाला है। बताते चलें कि LPG Cylinder आने वाले दिनों में 100 रुपये तक महंगा होने जा रहा है। एलपीजी सिलिंडर के दाम सुन कर हर एक का गला सूख जाता है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अप्रैल महीने में LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कंपनियां 131 रुपये तक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने जा रही हैं। यह कीमत गैस सप्लाई एजेंसी दो बार में बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग नहीं की है तो तत्काल प्रभाव से कर दें। नहीं तो आपको महंगे दाम पर एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भुगतान करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद LPG गैस सिलेंडर की कीमतों पर लगातार इजाफा हो रहा है। बीते दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनियों में एलपीजी गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ाए थे। वहीं, अब एक बार फिर से घरेलू गैस सिलेंडर पर 131 रुपए बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी तक कीमतों को बढ़ने को लेकर गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
मालूम हो की LPG गैस सिलेंडर 14 किलो के डोमेस्टिक कैलेंडर के साथ मिलता है। साथ ही 5 किलो का डॉमेस्टिक सिलेंडर भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं, बीते दिनों गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों ने कम कम्पोजिट गैस सिलेंडर की मार्केट में उतारा है। यह कम्पोजिट गैस सिलेंडर 10 किलो ग्राम व 5 किलोग्राम के साथ मार्केट में उपलब्ध है। कम्पोजिट गैस सिलेंडर कई मायने में लोहे के सिलेंडर से बेहतर है। यह उठाने में काफी आसान है। साथ ही इसमें बाहर से अंदर की गैस को देखा जा सकता है। ऐसे में गैस कटिंग की संभावनाएं कम होती हैं।