डेस्क : Post Office ऐसी योजना है जिससे आप हर महीने गारंटीड आय अर्जित कर सकते हैं। अगर आप पैसा बचाना चाहते हैं और मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप डाकघर का MIS खाता खोल सकते हैं। इसमें पैसा लगाने से आपको हर महीने ब्याज मिलना बहुत आसान हो जाता है। इस स्कीम में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और इसकी मैच्योरिटी 5 साल की होती है।
आप इसे सिंगल या जॉइंट के रूप में खोलकर इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर आप अपने खाते में 3.50 लाख रुपये जमा करने जा रहे हैं तो आपको ब्याज दर पर 1925 रुपये प्रति माह मिलने लगते हैं। अगर आप ₹2 लाख जमा करने जा रहे हैं तो आपको ब्याज दर पर 11 सौ रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। 5 साल के बाद कुल ब्याज 66000 रुपये तक पहुंच जाता है। आपको मूल राशि के साथ अपना पैसा वापस मिलना शुरू हो जाता है।
आप खाता खोलने का लाभ उठा सकते हैं
- आपको देश भर के किसी भी डाकघर में अपना खाता खोलना होगा।
- इस अकाउंट का मिनिमम बैलेंस हजार रुपए है, जिसे मेंटेन करना आपके लिए जरूरी माना जाता है।
- आपके खाते में अधिकतम 4.5 लाख रुपये जमा करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
- इस योजना के तहत आपको मिलने वाला ब्याज अब 6.6% तक पहुंच गया है।
- यह खाता किसी के भी नाम से खोला जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम यह खाता खोलना चाहते हैं तो आपकी उम्र 10 साल से ज्यादा होनी जरूरी है।
- इस योजना की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष है। इसके बाद आप इसे बंद भी कर सकते हैं।