Post Office ग्राहकों की बल्ले बल्ले – 1 साल की FD पर मिलेगा खूब ज्यादा रिटर्न, जानें नई दरें..

डेस्क : ‘न बाप बड़ा न भैया.. सबसे बड़ा रुपैया’ अभी की सामाजिक स्थिति को देखते हुए यह कहावत बहुत ही सटीक लगता है। इसलिए सब लोग पैसे की बचत करना चाहते हैं। लेकिन, अगर आप बचत पर भी पैसा कमाना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस (Post Office) में एफडी (FD) करा सकते हैं।

हाल ही के दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों में एफडी की ब्याज दरें बढ़ा दी है। पहले के मुकाबले अब एफडी पर ज्यादा ब्याज दर से पैसे मिलेंगे। बावजूद इसके पोस्ट ऑफिस की एफडी 5 बड़े बैंकों पर भारी पड़ रही है। अगर 1 साल की अवधि वाली एफडी की बात करें तो पोस्ट ऑफिस की एफडी कहे जाने वाली पोस्ट टाइम डिपोजिट अभी 5 दिग्गज बैंकों से आगे चल रही है।

SBI की एफडी :

  • अवधि :- 1 से 2 साल
  • अमाउंट :- 2 करोड़ से कम
  • ब्याज दर :- 5.10 प्रतिशत

HDFC की एफडी :-

  • अवधि :- 1 साल
  • अमाउंट :- 2 करोड़ से कम
  • ब्याज दर :- 5.10 प्रतिशत

PNB की एफडी :-

  • अवधि :- 1 साल
  • राशि :- 2 करोड़ से कम
  • ब्याज दर :- 5.10 प्रतिशत

ICICI बैंक की एफडी :-

  • अवधि :- 1 साल से 389 दिन
  • राशि :- 2 करोड़ से कम
  • ब्याज दर :- 5.10 प्रतिशत

Bank Of Baroda की एफडी :-

  • अवधि :- 1 साल
  • राशि :- 2 करोड़ से कम
  • ब्याज दर :- 5.0 प्रतिशत

Post Office एफडी :-

  • अवधि :- 1 साल
  • ब्याज दर :- 6.50 प्रतिशत