PNB : पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं और अपने बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवा रखा है तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि PNB बैंक ने हाल ही में 2 करोड़ से कम रुपये की FD पर दी जाने वाली ब्याज दरों में बदलाव किया है। हाल ही में जानकारी मिली है कि PNB ने फोन उन ग्राहकों की FD पर ब्याज दर में कमी की है जिन्होंने 1 साल के लिए FD करवाई है। ये नियम 1 जून 2023 से प्रभावी हो गया है। अब इन FD में जमा राशि पर ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा।
अलग अलग श्रेणी के लिए ब्याज दर
• PNB बैंक में जिन सामान्य नागरिकों ने 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD करवाई है उन्हें 3.5% से लेकर 7.25% तक ब्याज दिया जा रहा है।
• इसके साथ ही जिन सीनियर सिटीज़न ने PNB बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक के समय के लिए FD करवाई है उन्हें बैंक द्वारा जमा राशि पर 4% से लेकर 7.75% के बीच ब्याज दर दी जा रही है।
• इसके अलावा अगर कोई अतिवरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आता है तो उसे PNB बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 साल की FD पर 4.30% से लेकर 8.05% तक सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
1 जून से 2 करोड़ से कम की FD पर नई ब्याज दरें
• 7 से 14 दिन की FD पर 3.50% ब्याज
• 15 से 29 दिन की FD पर 3.50% ब्याज
• 30 से 45 दिन की FD पर 3.50% ब्याज
• 46 से 90 दिन की FD पर 4.50% ब्याज
• 91 से 179 दिन की FD पर 4.50% ब्याज
• 180 दिन से 270 दिन की FD पर 5.50% ब्याज
• 271 दिन से 1 वर्ष से कम की FD पर 5.80% ब्याज
• 1 वर्ष की FD6.75% ब्याज
• 1 वर्ष से ऊपर और 443 दिन की FD पर 6.80% ब्याज
• 444 दिन की FD पर 7.25% ब्याज
• 445 दिन से 665 दिन की FD 6.80% ब्याज
• 666 दिन की FD पर 7.05% ब्याज
• 667 दिन से 2 साल की FD पर 6.80% ब्याज
• 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक की FD पर 7.00% ब्याज
• 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक की FD पर 6.50% ब्याज
• 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक की FD पर 6.50% ब्याज