Petrol-Diesel Price : महीने के आखिरी दिन इन राज्यों में बदले पेट्रोल डीजल के रेट, जानिए पेट्रोल डीजल की नई कीमतें

3 Min Read

आज 31 मई शुक्रवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज इस महीने के आखिरी दिन कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिली है। पिछले सप्ताह कच्चा तेल उछलकर 90 डॉलर के ऊपर पहुंच गया था।

इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। हालांकि अभी लोक सभा चुनाव के कारण कुछ समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिल रही है।

पिछले महीने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहा। आईए जानते हैं इस महीने आज इस महीने के आखिरी दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 79.23 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 83.29 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, नागालैंड, तेलंगना जैसे कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज बिहार, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ, हरियाणा, तामिलनाडु, ओडिशा जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के गिरावट दर्ज की गई है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली

पेट्रोल- 94.72 रुपए

डीजल- 87.62 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 104.21 रुपए

डीजल- 92.15 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 103.94 रुपए

डीजल- 90.76 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 100.85 रुपए

डीजल- 92.43 रुपए

पटना

पेट्रोल- 105.18 रुपए

डीजल- 92.04 रुपए

लखनऊ

पेट्रोल- 94.65 रुपए

डीजल- 87.76 रुपए

नोएडा

पेट्रोल- 94.79 रुपए

डीजल- 87.83 रुपए

जयपुर

पेट्रोल- 104.88 रुपए

डीजल- 90.36 रुपए

Share This Article
Exit mobile version