Pan और Aadhar Card रखने वाले लोगों पर 1 अप्रैल से लगेगा ₹1,000 का जुर्माना, जानिए – नया नियम..

डेस्क : पैन कार्ड (Pan Card) और आधार कार्ड (Aadhar Card) से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, सरकार ने पिछले दिनों सभी नागरिकों को चेताया था कि 31 मार्च 2022 से पहले सभी लोग अपने पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड (Aadhar Card) से लिंक करा ले, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है।

दरअसल, 1 अप्रैल 2022 से वित्तीय वर्ष की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में टैक्स संबंधित कई नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसका सीधा असर आम लोगों के जेब पर पड़ने वाला है। ऐसे में अगर आप भी 31 मार्च, 2022 से पहले अपने पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड Aadhar Card) से लिंक नहीं कराया तो आपका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रिय (Deactivate) हो जाएगा।

इसके साथ ही आपको जुर्माने के तौर पर ₹1000 भी देने होंगे। आपको बता दें कि इसको लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 29 मार्च को ही एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। जिसमें बताया गया था कि 3 महीने के लिए ₹500 पेनल्टी भर 31 मार्च के बाद आधार और पैन को लिंक कर सकेंगे। इसके बाद करने पर आपको ₹1000 देने होंगे। इसके अलावा भी एक अमान्य पैन प्रदान करने पर आपको ₹10,000 तक का जुर्माना लग सकता है। यही नही लिंक कराने पर आप म्यूचुअल फंड, स्टॉक में निवेश भी नहीं कर पाएंगे या अन्य चीजों के साथ बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे।

इस माध्यम से आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करें

  • सबसे पहले आप इस https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको अपने Aadhar और Pan Card की डिटेल्स भरनी होंगी।
  • अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से link हैं तो आपको ‘your PAN is linked to Aadhaar Number’ ये कंफर्मेशन दिखाई देगा।
  • अगर आपने अभी तक Aadhar Card और Pan Card लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

मैसेज के माध्यम से पैन को आधार से लिंक करे

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप अपने कीपैड मोबाइल से भी पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर SMS भेजना होगा। इसका फॉर्मेट है UIDPAN फिर इसे 567678 या 56161 पर भेज दे