Meta के सिर्फ 26% कर्मचारियों को ही Mark Zuckerberg पर भरोसा, क्या बदल जाएगा Facebook, Instagram, WhatsApp का लीडरशिप?

फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप (Facebook, Instagram, WhatsApp) पैरंट कंपनी मेटा (Meta) के इंटरनल सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। मेटा के कर्मचारियों में कराए गए इंटरनल सर्वे के मुताबिक वहां के अधिकतर कर्मचारियों को मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है। यह बात कंपनी के इंटरनल सर्वे में निकल कर सामने आई है।

कंपनी के द्वारा कराए गए इस सर्वे में सिर्फ 26 फ़ीसदी कर्मचारीयों को मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व पर भरोसा है। यह सर्वे कर्मचारियों की छंटनी शुरू करने से ठीक पहले 26 अप्रैल से 10 मई के बीच में कराया गया था।

आपको बता दें मेटा ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है। तकरीबन 21 हजार लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरंट कंपनी मेटा ने layoffs की शुरुआत नवम्बर 2022 में शुरू की थी।

पहली राउंड की छंटनी में कुल कर्मचारियों का 13 फीसदी, तकरीबन 11 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

दूसरे चरण में लगभग 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाला गया।