अच्छी खबर! अब शादी करने पर सरकार देगी पूरे 2.50 लाख रुपए, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

डेस्क : देश दुनिया में हर दिन कोई ना कोई व्यक्ति किसी से शादी कर रहा है। ठीक उसी प्रकार भारतीय समाज में अरेंज मैरिज को काफी महत्व दिया जाता है। हालांकि, कुछ परिवार लव मैरिज को भी स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन अब समाज में अंतरजातीय विवाह को भी लोग मानने लगे हैं।

लेकिन कुछ लोग इसे अलग नजरिया से देखते हैं। कई ऐसे लोग हैं जो इस शादी को गलत मानते हैं। लेकिन आप को मानना होगा कि जैसे की लव और अरेंज मैरिज दुनिया स्वीकार कर लेती है वैसे ही अंतरजातीय मैरिज को भी स्वीकार करना चाहिए। इसी सोच को बदलने के लिए सरकार ने इसके लिए एक योजना चलाई, इसमें जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद मिलती है, चलिए आपको डिटेल हम बताते हैं।

सबसे पहले आपको योजना के बारे में बताते हैं, जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से पूरे 2.5 लाख का आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है। अगर आपने भी अंतरजातीय शादी किया है, और आप 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको शादी के बाद डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन(Dr Ambedkar Foundation) के लिए आवेदन करना होगा, ध्यान रहे इस आवेदन को शादी के एक साल के अंदर ही कराना होता है।

अब आप लोग सोच रहे होंगे आखिर लाभ कैसे मिलेगा? तो आपको बता दें की इसके लिए शादी करने वाले दोनों लोगों में से एक दलित समुदाय से बाहर का होना चाहिए और दूसरा व्यक्ति दलित समुदाय का होना आव्यशक है, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपनी शादी को हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर कराना होता है, इसके लिए आपको एक हलफनामा डालना होता है। यह जानकारी पाठकों की डिमांड पर तैयार की गई है। इस जानकारी का किसी भी व्यक्ति विशेष से ताल्लुख नहीं है। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।