बच्चे के भविष्य की चिंता खत्म! LIC में सिर्फ ₹172 जमा करने पर मिलेंगे पूरे 28.5 लाख- जानिए डिटेल में

डेस्क : भारतीय जीवन बीमा यानि LIC की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक गिना जाता है। मौजूदा समय में भारत की कई व्यक्ति पैसों के निवेश के लिए LIC को एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखती है। LIC में निवेश करने पर न केवल आपको बेहतर रिटर्न मिलता है। साथ ही आपको कई दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं।

इसी बीच आप लोगों को LIC के एक सुपरहिट स्कीम के बारे में बताएंगे, चलिए आपको डिटेल में बताते हैं। हम जिस स्कीम के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम “जीवन लक्ष्य प्लान” है। यह एक जीवन बीमा पॉलिसी है। इसमें आपको सालाना इनकम बेनिफिट मिलता है। अगर बीमा धारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले होती है, तो सारा पैसा नॉमिनी को दे दिया जाता है। यह स्कीम खासतौर पर बच्चे के लिए बनाया गया।

जीवन लक्ष्य प्लान को आप 18 से 50 वर्ष के बीच खरीद सकते हैं। इसकी न्यूनतम पॉलिसी अवधि 13 वर्ष है। वहीं अधितम 25 साल। इसके अलावा आप इसमें 1,3,6 और 12 महीनों की अवधि पर प्रीमियम भर सकते हैं। अगर आप 25 सालों के लिए इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 28.5 लाख रुपये का मोटा फंड जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 5,169 रुपये यानी हर दिन 172 रुपये का निवेश करना है। 25 साल बाद आपके पास कुल 28.5 लाख रुपये का फंड होगा। वही, इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई, उनकी शादी या किसी दूसरे जरूरी कार्यों के लिए कर सकते हैं।