महंगाई का तगड़ा झटका! अब आटा, बिस्किट और ब्रेड समेत ये चीजें होंगी महंगी! जानिए – क्या होगा नया रेट..

डेस्क : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच एक बार फिर से आम लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, अगले महीने यानी जून से आपके जेब के बजट पर सीधा असर होने वाला है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और खाने के तेल की कीमतों में बंपर बढ़ोतरी के बाद अब आटा, ब्रेड, और बिस्किट की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

दरअसल, गेहूं की बढ़ती कीमतों के चलते गेहूं से बनने वाले प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ सकती हैं। मालूम हों की पेट्रोल-डीजल की तरह ही गेहूं की कीमत में लगतर बढ़ोतरी हो रही है। गत वर्ष 2022 की शुरुआत से ही गेहूं के दाम में 46% तक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में इस समय गेहूं MSP से 20% महंगा बिक रहा है। यानी गेहूं की कीमत ने इस साल जोरदार छलांग लगाया है।

वही, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, OMSS के जरिए गेहूं बेचती है। ताकि, बाजार में गेहूं की किल्लत न हो। FCI के इस कदम से मार्केट में गेहूं की किल्लत भी नहीं होती है और इससे बाजार में रेट्स में भी ज्यादा अंतर नहीं होता है। आपको मालूम होना चाहिए कि गेहूं से बनने वाले कई समान की भारत में बहुत ज्यादा डिमांड है। ऐसे में, गेहूं की कीमतें बढ़ने के चलते ब्रेड, बिस्किट, बन जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है, की इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।