अब सपनों का आशियाना पड़ेगा जेब पर भारी, घर खरीदना हुआ महंगा

डेस्क : अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। RBI ने घर खरीदने वाले लोगों के लिए मुश्किल बढ़ा दी है। आज फिर से RBI द्वार रेपो रेट में 50 बेसिक पॉइंट की बढ़त को गई है। जिसके अब लेटेस्ट रेपो रेट 5.40 है।

आपको बता दें महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए 4 में को रेपो रेट में 40 बेसिक पॉइंट उसके बाद 8 जून में 50 बेसिक पॉइंट की बढ़त की गई थी। जिसके बाद आज भी वृद्धि कर दी गई। ऐसे लगातार रेपो रेटों में बढोतरी से अपना सपनों का महल खरीदने की सोच रहे आम आदमी का सपना चूर-चूर हो रहा है। पहले से महंगाई की आर झेल रहा गरीब आदमी अब घर लेने के बारे में क्या ही सोचेगा। मालूम हो इस वृद्धि से फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज दर में बढ़ोतरी होगी, जिससे FD करने वाले ग्राहकों को लाभ मिलेगा। साथ ही इसका असर मंथली ईएमआई पर साफ देखने को मिलेगा।

इस बढ़त से महंगाई कितनी काबू होगी ये तो समय बताएगा। पर बैंक से लोन लेने वाले ग्राहकों के लोन की किश्त में तो जरूर से वृद्धि होगी और उनकी भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्विक आर्थिक स्थिति का असर पड़ा है। हम उच्च मुद्रास्फीति की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि ‘वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 3 अगस्त तक 13.3 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े पोर्टफोलियो का प्रवाह देखा है।’

उन्होने बताया कि ‘RBI ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट 50 BPS बढ़ाकर 5.4% कर दिया। 2022-23 के लिए रियल GDP विकास अनुमान 7.2% है जिसमें Q1- 16.2%, Q2- 6.2%, Q3 -4.1% और Q4- 4% व्यापक रूप से संतुलित जोखिमों के साथ होगा। 2023-24 के पहले तिमाही(Q1) में रियल GDP वृद्धि 6.7% का अनुमान लगाया गया है। वहीं 2022-23 में मुद्रास्फीति 6.7% रहने का अनुमान है। 2023-24 के पहले तिमाही के लिए CPI मुद्रास्फीति 5% अनुमानित है।’