खुशखबरी! अब सस्ता होगा LPG Gas Cylinder, जानें – क्या होगी नई कीमत?

न्यूज डेस्क : एलपीजी गैस LPG Gas Cylinder हर घर की अहम जरूरतों में से एक है। ऐसे में इसके बढ़ते कीमतों से लोग परेशान रहते हैं। हलकी एलपीजी की कीमतों में गिरावट आने की आसार है। इसके कीमत बढ़ने के कई कारण रहे। इसमें क्रूड ऑयल की बढ़ते कीमतों से लेकर रूस – यूक्रेन युद्ध के चलते तेल के दाम में उछाल, ओर डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम गैस की कीमतों में तेजी आदि शामिल है।

आज हम आपको बताते हैं कि एलपीजी कीमत कैसे निर्धारित की जाती है। इसका गणना आयात समता मूल्य (Import Parity Price-IPP) आधारित होता है। इस फॉर्मूले से कच्चे तेल की दर रसोई गैस की कीमत की गणना में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आईपीपी फॉर्मूले को लागू करते समय एफओबी मूल्य, समुद्री भाड़ा, बीमा, सीमा शुल्क और बंदरगाह शुल्क जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखा जाता है। भारत इन सभी खर्चों को डॉलर से रुपये में बदल देता है।

इन कारणों से रुपये के मुकाबले डॉलर का मूल्य भी एलपीजी के मूल्य निर्धारण में बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। साथ ही माल ढुलाई लागत, तेल कंपनी मार्जिन, बॉटलिंग लागत, विपणन खर्च, डीलर कमीशन और जीएसटी भी वाणिज्यिक और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत निर्धारित करने में एक बड़ी रोल अदा करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो सभी खर्चों को जोड़ने के बाद एक गैस सिलेंडर की कीमत निर्धारित की जाती है।