डेस्क : देश में 4 नए लेबर कोड लागू होने की कवायद जोरों पर है। सरकार की ओर से इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है। इस संबंध में श्रम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में लिखित में सूचित किया है। इस नए लेबर कोड्स में कर्मचारियों की वेतन, अवकाश, प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी में बदलाव देखने को मिलेगा। इस नए लेबर कोड्स के तहत ग्रेच्युटी प्राप्त करने के लिए किसी एक जगह 5 साल नौकरी करने की कोई बाध्यता नहीं होगी। हालांकि कि इस नए लेबर कोड्स को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि लोकसभा में पेश ड्राफ्ट कॉपी के मुताबिक अब कर्मचारियों को ग्रेच्युटी (Gratuity) के लिए किसी भी संस्था में 5 साल काम करने की वाध्यता नहीं होगी। इसके तहत कर्मचारियों को एक साल की नौकरी पर भी ग्रेच्युटी की सुविधा मिलेगी। सरकार की ये व्यवस्था अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए है। अब नियमित कर्मचारी की तरह अनुबंध पर काम कर रहे कर्म चारियों को भी सामाजिक सुरक्षा का फायदा दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ होने वाला है।

ग्रेच्युटी एक्ट 2020 का लाभ केवल फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों के लिए है। पुराना नियम अन्य कर्मचारियों के लिए जारी रहेगा। वर्तमान में 5 साल की सेवा पूरी करने पर प्रत्येक वर्ष 15 दिन के सैलरी के आधार पर ग्रेच्युटी तय की होती है। कर्मचारियों को दिए जाने वाली ग्रेच्युटी की अधिकतम लिमिट 20 लाख रुपए है। बतादें कि कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के तहत पांच साल में 75000 रूपये तक मिलेंगे। ये एक बड़ी रकम साबित होगी।