अब घर बैठे चुटकियों में बन जाएगा नया राशन कार्ड, जानिए – कैसे कर सकते हैं अप्‍लाई?

डेस्क : राशन कार्ड बनवाने के लिए अब ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ेगा। दरअसल केंद्र सरकार इसके लिए नए पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग आसानी से आवेदन कर सकेंगे। नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्टर (NFSA) के तहत इस पोर्टल से अधिकतम 8.35 करोड नागरिकों को जोड़ा जाएगा। जिसमें अभी 79.77 करोड लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इससे पता चलता है कि 1.58 करोड़ों लोगों को राशन कार्ड से और जोड़ने की योजना है।

बीते शुक्रवार को फूड सेक्रेट्री सुधांशु पांडे के द्वारा कॉमन रजिस्ट्रेशन पॉलिसी पेश किया गया है। इस पॉलिसी का उद्देश एनएफएसए के तहत पत्र लाभार्थियों का मदद करना है। सचिव ने बताया कि बीते 7- 8 साल में 4.7 करोड़ राशन कार्ड के तहत 18 से 19 करोड़ लोगों को फायदा मिल रहा था। जिसे अब कई कारणों से रद्द कर दिया गया है। अब नए पोर्टल के माध्यम से पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे ।

इन राज्यों में पहले मिलेगा लाभ : बता दें कि इससे फिलहाल 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर पेश किया जाएगा। इसमें गोवा, असम, लक्ष्यदीप, महाराष्ट्र, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, त्रिपुरा और उत्तराखंड को शामिल किया गया है। वहीं इस महीने के अंत तक देश के सभी राज्यों को इस पोर्टल पर जोड़ दिया जाएगा।

पात्र व्यक्ति इस प्रकार करें आवेदन : यदि कोई इच्छुक और पात्र व्यक्ति इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो NFSA के नए पोर्टल पर जाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक ऐप को भी तैयार किया गया है। जिसका नाम Ration Mitra है। इस ऐप को मोबाइल से लिंक करके आप लाभ उठा सकते हैं।