Ration Card : अब फिर से बनेगा नया राशन कार्ड, सरकार ने दी बड़ी जानकारी, जानें – कैसे बनेगा..

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए महत्त्वपूर्ण खबर है। बहुत जल्द पात्र किसानों के लिए नया राशन कार्ड बनाया जाएगा, नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी खाद्य आपूर्ति मंत्री ने दी है। दरअसल, उत्तराखंड में 91 हजार से अधिक लोगों ने राशनकार्ड सरेंडर किया है। गौरतलब है कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 5 मई को अपात्र राशन कार्ड धारकों से अपने राशन कार्ड को सरेंडर करने का अनुरोध किया था। राशन कार्ड सरेंडर करने ली लास्ट डेट 31 मई तक अपात्र राशन कार्ड धारकों को थी, जिसे बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया।

आपको बता दे कि सरकार द्वारा किए गए अपील के बाद कुल 91 हजार राशन कार्ड धारकों Ration Card ने अपने राशन कार्ड को सरेंडर किया है। इसके लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अभी तक 91 हाजर राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर चुके हैं। सरकार ने अपात्र लोगों से अपील की थी कि वह अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दें। इसके बाद भारी तादाद में अंतिम डेट 31 मई को राशन कार्ड धारक अपना राशन कार्ड जमा करने डीएसओ ऑफिस पहुंच गए, जिसके बाद सरकार ने इसकी डेट बढ़ा दी।

रेखा आर्य ने राशन कार्ड सरेंडर करने वालों का आभार जताते हुए कहा कि अपने स्तर से प्रदेश में राशन कार्ड Ration Card बनाए जाएंगे। 22 लाख से अधिक राशन कार्ड प्रदेश में अभी हैं। ऐसे में एक बार फिर से नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी और जल्दी ही पात्र लोगों के राशन कार्ड Ration Card बनाए जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर प्रदेश में राशन कार्ड सरेंडर हुए हैं।आने वाले दिनों में अब नए स्तर से राशन कार्ड बनाए जाएंगे।