कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर आया नया नियम – इतने दिन लगातार छुट्टी लेने पर चली जाएगी नौकरी..

डेस्क : सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, सरकार ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर FAQ जारी किया है। इस FAQ में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी लगातार कितने दिनों के लिए छुट्टी ले सकता है। इसके तहत बताया गया कि किसी भी कर्मचारी के कितने दिनों तक की छूटी में उनकी नौकरी नहीं जाएगी। सरकार के द्वारा जारी किए गए इस FAQ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों से संबंधित तमाम सवालों का जवाब है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को अवकाश से जुड़े सभी मसलों के ऊपर स्पष्ट जानकारी दी गई है।

फॉरेन सर्विस से जुड़े कर्मचारियों मिलेगी ये छूट : एफएक्यू के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई कर्मचारी लगातार पांच वर्षों से अधिक समय तक छुट्टी पर रहता है, तो उसकी सेवाओं को समाप्त माना जाएगा। यदि कोई सरकारी कर्मचारी विदेश सेवा के अलावा किसी अन्य क्षेत्र में पांच साल से अधिक समय तक छुट्टी पर रहता है, तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को लगातार 5 साल से ज्यादा छुट्टी नहीं लेने दी जाएगी।

पढ़ाई के लिए मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी : सरकार की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी को स्टडी लीव की आवश्यकता होती है तो इस स्थिति में पूरे सेवाकाल के दौरान 24 महीने की छुट्टी लिया जा सकता है। बता दें कि यह छुट्टियां एक साथ भी ले सकते हैं। और यदि आप चाहें तो अलग अलग समय पर भी छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों को अध्ययन अवकाश के लिए 36 महीने का समय दिया जाता है। स्नातकोत्तर योग्यता के लिए 36 माह की छुट्टी भी ली जा सकती है।