क्या Pan Card में गलत छपा है आपका नाम? जानें – कैसे ऑनलाइन कर सकते हैं अपडेट…

Pan Card : वर्तमान समय में पैन कार्ड को एक अहम दस्तावेज माना जाता है जिसके बिना आप रुपयों के लेन-देन और बैंक से संबंधित कोई भी जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा ही है पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है।

आपके पास Pan Card नहीं है तो आप बैंक में 50,000 रुपये से ऊपर का लेनदेन नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा ITR भरने में भी Pan Card काम आता है। लेकिन कई बार इसमें हमारा नाम गलत होने से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस तरह सही करे अपना नाम

आपको बता दें कि Pan Card जरूरी दस्तावेज है और इसमें आपकी सभी जानकारी सही होनी चाहिए। लेकिन अगर गलती से इसमें आपका नाम गलत हो गया है तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन तरीके से भी सही कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपना आधार कार्ड लेना होगा। आपको सरकार के नियमों के अनुसार अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना है तो दोनों की सभी जानकारी मैच होनी चाहिए। आप अपने Aadhar Card का इस्तेमाल करते हुए कुछ स्टेप्स फॉलो कर अपने Pan Card में नाम सही कर सकते है।

कैसे बदल सकते है Pan Card में नाम

अगर आप पैन कार्ड में अपना नाम सही करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • अगर आप Pan Card में नाम बदलना चाहते है तो आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होमपेज से Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और पैन कार्ड में कुछ बदलाव करने के लिए आपको Updation या Correction के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपनी सभी जानकारी सही से भरनी होगी। इसके बाद ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको फिजिकल या डिजिटल तरीके से e-KYC करनी होगी और फिर e-Sign के लिए सबमिट करना होगा। इसके बाद आधार से e-KYC करनी होगी।

अगर का प्रोसेस

  • इसके बाद अपना Pan Card नंबर दर्ज करना होगा और आधार कार्ड नंबर के आखिरी 4 अंक दर्ज करने होंगे।
  • इसके बाद आधार कार्ड पर दर्ज नाम आपको सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और इसकी एक रसीद प्राप्त करनी होगी।
  • इसके बाद UIDAI के सर्वर से आपकी जानकारी ली जाएगी और सत्यापन होने के बाद इस पर काम होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करना है और आगे की प्रोसेस पूरी करनी है।