दुनिया के Top-10 अमीरों पर हुई धन की बारिश, 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए ये रईस…

भगवान जिसको देता है छप्पर फाड़ के देता है। यह वाक्य मैं बचपन में कई बार सुना था। लेकिन बाल्यावस्था में होने के कारण इस वाक्य का बहुत मतलब मुझे समझ में नहीं आता था। लेकिन जैसे जैसे समझ बढ़ी वैसे वैसे इस वाक्य की समझ मेरे जीवन में इतनी गहरी पैठ बना ली कि अब आए दिन अमूमन तौर पर इसका उदाहरण देखने को मिल जाता है।

आपको भी प्रैक्टिकल जीवन में आमतौर पर यह उदाहरण देखने को मिल जाता होगा। इस वाक्य को यथार्थ किया है दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों (Top 10 Billionaire) ने। दुनिया में इकोनामिक स्लोडाउन (Economic Slowdown) की चर्चा के बीच दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों (Top 10 Billionaire) की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर को भी पार कर गई हैं।

Elon Musk

इस सूची में टेस्ला (Tesla), ट्विटर (Twitter) सहित अन्य सात कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) शीर्ष पर बैठे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 200 अरब डॉलर क्रॉस कर गई है। इस आंकड़े से एक बात और निकलती है कि बारिश के इस मौसम में अमेरिकी धन कुबेर के ऊपर धन की वर्षा हो रही है।

Mukesh Ambani

लेकिन भारतीय अरबपतियों पर इसका उल्टा ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपनी संपत्ति में 1 अरब डॉलर से थोड़ी बहुत ज्यादा जोड़ पाए हैं। इसी के साथ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के नए रिपोर्ट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 13वें नंबर पर है।

Gautam Adani

वही भारतीय अमीरों में शीर्ष स्थानों में शुमार गौतम अडानी (Gautam Adani) इस इंडेक्स में 19वें स्थान पर हैं। अडानी समूह की कुल संपत्ति में 58.2 डॉलर कम हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के इस नए रिपोर्ट के अनुसार टॉप 10 अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर एलन मस्क (Elon Musk) है।

उनकी कुल संपत्ति 229 अरब डॉलर हो गई है। वही इस सूची में तीसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) है। उनकी कुल संपत्ति 151 अरब डॉलर है।