कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! अब न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार से बढ़कर होगी 26 हजार, जानें – पूरा Update..

डेस्क : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी जिसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उस पर मुहर लगने वाली है। दरअसल फिटमेंट फैक्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस बदलाव से सैलेरी स्ट्रक्चर में परिवर्तन आएगा, जिससे कर्मचारियों का बेसिक वेतन बढ़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिटमेंट फैक्टर पर सितंबर महीने में फैसला लिए जाने की उम्मीद है। यदि सरकार की ओर से इस संबंध में सहमति बनी तो केंद्र सरकार में काम कर रहे 52 लाख से अधिक कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सैलेरी में होगी बढ़ोतरी : केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। सितंबर में इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन तय करने में फिटमेंट फैक्टर अहम भूमिका निभाता है। फिटमेंट फैक्टर में बदलाव का मतलब आपकी सैलरी पर भी पड़ेगा। इसके आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन में वृद्धि की जाती है।

इतनी होगी सैलरी : फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर न्यूनतम मूल वेतन 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगा। इससे पहले 2017 में सरकार ने बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी कर एंट्री लेवल के कर्मचारियों को खुश किया था। लेकिन उसके बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के रूप में 18 हजार रुपये मिलते हैं, जबकि अधिकतम वेतन 66,900 रुपये है।