महंगाई का तगड़ा झटका! LPG Gas फिर से हुआ मंहगा – अब ₹1249 मिल रहा Cylinder… जानें आपके शहर में क्या है रेट

डेस्क : जुलाई के महीने से घरेलु एलपीजी सिलिंडर के दामों में बदलाव किये गए थे। बदलाव के बाद एक ओर कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा।महीने के पांचवे दिन यानि आज 5 जुलाई मंगलवार को लेह में देश में सबसे महंगा सिलेंडर 1249 रुपये का मिल रहा है। वहीँ आईजोल में 1155 रुपये है तो श्रीनगर में 1119 रुपये। तो इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं दिल्ली से पटना और लेह से कन्याकुमारी तक आज किस रेट पर मिल रहे हैं घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर?

प्रमुख राज्यों में 5 जुलाई को इस रेट पर मिल रहा 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर

  • लेह 1249
  • आईजोल 1155
  • श्रीनगर 1119
  • पटना 1092.5
  • कन्या कुमारी 1087
  • अंडमान 1079
  • रांची 1060.5
  • शिमला 1047.5
  • डिब्रूगढ़ 1045
  • लखनऊ 1040.5
  • उदयपुर 1034.5
  • इंदौर 1031
  • कोलकाता 1029
  • देहरादून 1022
  • चेन्नई 1018.5
  • आगरा 1015.5
  • चंडीगढ़ 1012.5
  • विशाखापट्टनम 1011
  • अहमदाबाद 1010भोपाल 1008.5
  • जयपुर 1006.5
  • बेंगलुरू 1005.5
  • दिल्ली 1003
  • मुंबई 1002.5

प्रमुख राज्यों में 5 जुलाई को इस रेट पर मिल रहा कामर्शियल सिलेंडर

  • लखनऊ 2130.50
  • आगरा 2070.50
  • लद्दाख 2606.50
  • अंडमान निकोबार 2442
  • विशाखापट्टनम 2087.50
  • डिब्रूगढ़ 2083.50
  • पटना 2272
  • चंडीगढ़ 2040
  • दिल्ली 2021 रुपये
  • कोलकाता 2140 रुपये
  • मुंबई 1981 रुपये
  • चेन्नई 2186 रुपये
  • अहमदाबाद 2042.50
  • शिमला 2130
  • रांची 2194.50
  • बेंगलुरू 2108.50
  • भोपाल 2030
  • इंदौर 2119.50
  • जयपुर 2046.50
  • उदयपुर 2114.50
  • देहरादून 2067

साथ ही बताते चलें रसोई गैस यानी एलपीजी की बिक्री जून में 0.23 प्रतिशत बढ़कर 22.6 लाख टन रही। यह जून, 2020 के मुकाबले 9.6 फीसदी और जून, 2019 की तुलना में 27.9 फीसदी अधिक है। जून, 2021 की तुलना में एलपीजी बिक्री छह प्रतिशत अधिक रही है।