LIC लूट स्कीम! महज सिर्फ 4 साल के प्रीमियम में बनेंगे करोड़पति, जान लीजिए विस्तार से..

डेस्क : आज के समय में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश के हर घर में पहुंच चुका है। इस मौकाम पर लोगों का भरोसा ही इसे लेकर आया है। वहीं कंपनी भी अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़ कर एक स्कीम लाती है। इसी कड़ी में एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी ( LIC Jeevan Shiromani Policy) लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस पॉलिसी में अच्छे रिटर्न के साथ – साथ कई फायदें मिलते हैं।

इस पॉलिसी के तहत व्यक्ति को एक निर्धारित समय के लिए प्रिमियम का भुक्तान करना होता है। इस पॉलिसी को पूंजीवादियों को ध्यान में रख कर तैयार की गई है। इस योजना के तहत, पांच साल के लिए मूल बीमा राशि 50 रुपये प्रति हजार और छठे वर्ष से प्रीमियम भुगतान अवधि तक 55 रुपये प्रति हजार है। इसके अलावा कई फायदा मिलता है।

एलआईसी जीवन शिरोमणि के तहत सिर्फ 4 साल के लिए निवेश करना होता है। 4 साल के बाद रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये है। इसका प्रिमियम थोड़ा अधिक हैं। इस पॉलिसी में हर महीने 4 साल तक लगभग 94,000 रुपये प्रिमियम के भरने होंगे।

मिलते हैं कई सारे विकल्प : इस पॉलिसी में आपको निवेश करने के लिए 14, 16, 18 और 20 साल का विकल्प मिलता है। 14 साल की पॉलिसी में 10वें साल में सम एश्योर्ड का 30 फीसदी और 12वें साल में 30 फीसदी ही मिलता है। बीमा राशि 12वें वर्ष में 30% और 16 वर्ष की पॉलिसी में 14वें वर्ष में 35% है। 18 साल की पॉलिसी में 40% 14वें और 45% 16वें साल की सम एश्योर्ड मिलती है। 20 साल की पॉलिसी में 45% 16वें वर्ष और 45% 18वें वर्ष की बीमा राशि उपलब्ध है।