Diesel Plant : ये है डीजल का पौधा- खेती करने वालों की खुल जाएगी किस्मत! जानें- कहाँ मिलेगा पौधा…

Diseal Plant : अगर आप भी नौकरी के साथ बिजनेस का कोई आईडिया सोच रहे हैं तो हम आपके लिए एक शानदार प्लान लेकर आए हैं। आप लोगों को जानकर हैरानी होगी कि अब महंगाई के दौर में डीजल के पौधे की खेती कर सकते हैं जिससे कमाई भी होगी और फ्यूल भरवाने के लिए आपको पेट्रोल पंप भी नहीं जाना पड़ेगा।

यह एक नकदी फसल है और किसान आम फसलों के बजाय नकदी फसलों को ज्यादा महत्व दे रहे है। इससे उन्हें ज्यादा पैसा कमाने का मौका भी मिल रहा है। इस पौधे को रतनजोत या जेट्रोफा के नाम से भी जाना जाता है। इसे सामान्य बोलचाल में डीजल का पौधा भी कहते हैं जो बायोडीजल बनाने का काम आता है।

रतनजोत की खेती के लिए आपको कोई खास मौसम देखने की जरूरत भी नहीं है और आप बंजर खेती पर भी इसकी फसल तैयार कर सकते हैं। आप किसी भी मौसम में डीजल के पौधे की खेती कर सकते हैं। इसमें मेहनत भी कम होती है और हर साल लाखों रुपए की कमाई भी होगी। इस फसल को तैयार होने के लिए केवल 4 से 6 महीने की देखभाल की जरूरत होती है।इसमें ज्यादा पानी या खेत में जुताई करने की जरूरत भी नहीं है। एक बार जब फसल तैयार हो जाती है तो इस पौधे से 5 साल तक के लिए बीज निकाला जा सकता है।

कार चलाएं, बिजली बनाएं

रतनजोत या जेट्रोफा झाड़ी जैसा एक पौधा होता है इसके बीजों से डीजल निकाला जाता है। इसके बीजों में से 25-30% डीजल निकाल सकते है। इससे आप वाहन चला सकते है और बचे हुए अवशेष को आप बिजली बनाने के काम में ले सकते है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान जैसे इलाकों में होती है। इसे पहले नर्सरी में लगाया जाता है और इसके बाद वहाँ से निकालकर खेतो में लगाया जाता है।

इस पौधे से बीज को अलग करके तेल निकाला जाता है। तेल निकालने की प्रक्रिया सरसों से तेल निकालने जैसी ही होती है। हालांकि, बायोडीजल बनाने के लिए कच्चे तेल को फिर ट्रांसेस्ट्रिफिकेशन की प्रक्रिया से निकाला जाता है। इसके बाद ही आप बायोडीजल का इस्तेमाल गाड़ी में कर पाएंगे।

कितनी होगी कमाई

इस पौधे के बीज की मांग तो पूरी दुनिया में है। यहां तक कि भारत सरकार भी इसके बीज खरीदती है। भारत सरकार द्वारा 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ये बीज खरीदे जाते है। बाजार में इस आप 1800 रुपये से 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच सकते है। अगर आप बड़े स्तर पर इसकी खेती करते है तो अच्छी कमाई कर सकते है।