सरकार ने किसानों को दी खुशखबरी- कर्ज माफ़ी को लेकर की ये घोषणा, जानें – विस्तार से….

Kisan Karj Mafi Yojana : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के ऊपर काफी सारे कर्ज हैं और वह उसे चुकाने में सक्षम नहीं है, इसलिए सरकार किसानों के कर्ज माफी को लेकर बड़ी घोषणा करने जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि जो भी किसान कर्ज चुकाने के लिए सक्षम नहीं है उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम सरकार द्वारा उनका कर्ज बैंकों में जमा किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

31 मार्च तक करेगी भुगतान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए कर्ज माफी योजना 2023 शुरू की है और इसके तहत अब किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। उन किसानों का कर्ज माफ होगा जो कर चुकाने में सक्षम नहीं है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2023 तक मूलधन और ब्याज सहित 2 लाख रुपये तक बकाया कर्ज चुकाया गया है। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि किसानो का पूरा ब्याज जमा कर दिया जायेगा और 0 प्रतिशत ब्याज पर इस योजना का लाभ ले सकते है।

किसानो के खाते में भेजे गए इतने करोड़ रुपये
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सागर जिले में हुई जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पिछले 3 सालों में सरकार द्वारा किसानो का फ़सल बीमा योजना में 17 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए थे। इसके अलावा 3 साल में अलग अलग योजनाओं में 2,31,322 करोड़ रुपये जमा किए गए है। इसके अलावा किसानों को मध्यप्रदेश सरकार ने फ़सल उपार्जन के लिए 94,394 करोड़ रुपये भेजे गए है और सीधे ही इसे किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।