Jeff Bezos को पछाड़ Gautam Adani बन सकते हैं दुनिया के दूसरे अमीर आदमी, इतनी बढ़ी अडानी की संपत्ति

केवल कुछ दिनों में गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। एक समय दुनिया के सबसे अमीर इंसान रहे अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस की दूसरे नंबर की कुर्सी भी अब छीन सकती है। इन दिनों अडानी की दौलत जिस स्पीड से बढ़ रही है और बेजोस की जिस तरह से घट रही है, उससे लग रहा है कि यह 9 अरब डॉलर का फासला जल्द खत्म हो जाएगा। हालांकि इसके बीच अच्छी बात ये है भी है कि मुकेश अंबानी ने फिर से टॉप-10 में एंट्री कर ली है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में वह 94 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक पिछले बीते महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति 159 अरब डॉलर से घटकर 152 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, एक सप्ताह में जेफ बेजोस की संपत्ति में 5 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। अगर पिछले एक तिमाही की बात करें तो जेफ बेजोस की संपत्ति में 8 अरब डॉलर की बढ़त देखी गई है।

वहीं अडानी के नेटवर्थ की बात करते हैं तो उनकी संपत्ति एक महीने में 124 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर हो गई है। एक हफ्ते में उनकी संपति में 8 अरब डॉलर का उछाल आया है। वहीं, 1 तिमाही के आधार पर देखें तो 98.1 अरब डॉलर से 143 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। यानी इस अवधि में उनकी संपति करीब 45 अरब डॉलर की बढ़त हुई है।

ऐसे मिटेगा फासला यदि दोनों की संपत्ति की बराबरी करें तो बीते एक महीने में जेफ बेजोस की संपत्ति में 7 अरब डॉलर कमी देखी गई है। साथ ही अगर ऐसा ही चलता रहा तो महज कुछ दिनों में में ही अडानी जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया दूसरे सबसे अमीर शख्स बन जायेंगे। इस समय बेजोज और अडानी के संपत्ति, में केवल 9 अरब डॉलर का फर्क होता है। अडानी के पास अभी 143 अरब डॉलर की संपत्ति है तो जेफ बेजोस के पास 152 अरब डॉलर की।