EPFO कर्मचारी के बल्ले बल्ले! इसी माह Account में क्रेडिट होंगे ₹80,000 जानें – विस्तार से..

न्यूज़ डेस्क : ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। देश के करोड़ो कर्मचारी ईपीएफओ से जुड़े हैं। दरअसल पीएम खाते में ब्याज ट्रांसफर करने के सम्बंध में सहमति बनने की खबर आई है। इसी महीने पीएफ खाता धारकों के खाते में ब्याज कि राशि जमा कर दिए जाने की सम्भावना है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, ईपीएफओ ने पिछले वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर 8.10 फीसदी ब्याज तय किया है।

money ppf account

ब्याज की तय राशि इस माह खाते में डाल दिये जायेंगे। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं कि गई है। लेकिन विभाग के अधिकारियों के मुगबिक इस माह खाते में पैसे आ जाएंगे। मालूम हो कि कर्मचारियों में पैसे आने की उम्मीद ब्याज दर निर्धारित होने के बाद से ही है। यह उम्मीद अब पूरी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 30 जुन तक पीएफ खाता धारकों के खाते में ब्याज की राशि ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। हालांकि ब्याज दर तय करने पर वित्त मंत्रायल ने मुहर नहीं लगाया है।

वहीं कहा जा है कि मंत्रालय 8.10 फीसदी ब्याज देने की सिफारिश को स्वीकार कर लेगा। बता दें कि गत वर्ष दीवाली के समय पैसे भेजे गए थे। EPFO ने पिछले वित्त वर्ष के लिए कर्मचारियों को 8.10 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया है, जो चार दशक में सबसे कम ब्याज है। पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2020-21 में कर्मचारियों को पीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज दिया गया था। इसके बाद करीब 6 करोड़ कर्मचारी संशोधित ब्याज के इंतजार में हैं। ईपीएफओ साल 2018-19 में 8.65 फीसदी ब्याज दे रहा था। जिसमें एक साल बाद यानी साल 2019-20 में कटौती कर 8.5 फीसदी कर दिया , यह ब्याज दर 2020-21 में भी जारी रहा।