Interest Rate : आज के समय में लोग अपने भविष्य के लिए बचत करना शुरू कर चुके है। इसमें लोगों को सबसे अच्छा विकल्प RD यानी रिकरिंग डिपॉजिट ही लगता है। इसमें हर महीने निवेश कर व्यक्ति अपने लिए एक बड़ा फंड एकत्रित कर सकता है।
यह बैंक की किस्त की तरह हर महीने आपको निवेश करनी होती है। इसमें जमा की गई राशि पर बैंक आपको ब्याज भी देता है। इसकी खास बात है कि RD में आपको बचत खाते से ज्यादा और FD से कम ब्याज मिलता है।
कौनसा बैंक देता है RD पर ज्यादा ब्याज
SBI : भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को 1 साल से लेकर 10 साल के लिए RD ऑफर की जा रही है। इसमें ग्राहकों को 6.5% से लेकर 7% तक ब्याज दर (Interest Rate) दी जा रही है। देखा जाए तो सबसे अधिक ब्याज दर 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि की RD पर मिल रही है।
HDFC : HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 6 महीने से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए RD ऑफर कर रहा है। जिस पर निवेश करने वालों को 4.50% से लेकर 7.10% तक ब्याज दर (Interest Rate) दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 7.10% 15 महीने की RD पर दिया जा रहा है।
ICICI : आपको बता दें ICICI बैंक भी 6 महीने से लेकर 10 साल की अवधि के लिए RD ऑफर कर रहा है। ICICI बैंक 4.75% से लेकर 7.10% तक ब्याज दर (Interest Rate) दे रहा है। सबसे अधिक ब्याज 15,18,21 और 24 महीने की आरडी पर ऑफर दिया जा रहा है।
IndusInd Bank : IndusInd बैंक द्वारा 12 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए RD ऑफर की जा रही है। जिसमें आपको 7% से लेकर 7.50% तक ब्याज दर (Interest Rate) दी जा रही है। इसमें सबसे अधिक ब्याज दर 12,15, 18,21 और 24 महीने की आरडी पर मिल रही है।