छठ से पहले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस दिन Account में आने लगेगा वेतन….

बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब अक्टूबर का वेतन पाने के लिए उन्हें 1 नवंबर का इंतजार नहीं करना होगा। इस बार 20 अक्टूबर को ही खाते में वेतन मिल जाएगा। दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए इस बार बिहार सरकार ने 10 दिन पहले ही वेतन देने की घोषणा की है। इस ऐलान से राज्य के लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी जरूर देखी जा सकती है।

मालूम हो राज्य के वित्त मंत्री (Finance Minister) ने खुद से ही मीडिया के सामने समय से पहले वेतन देने का ऐलान किया है। उनका कहना था कि 20 से 23 अक्टूबर तक सभी राज्य कर्मचारियों के खाते में वेतन का पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा।

इस बार अक्टूबर महीने में लगभग सभी बड़े त्योहार हैं। पर दिवाली और छठ पूजा दोनों ही मुख्य पर्व महीने के आखिर में हैं। जिस कारण से नौकरीपेशा लोगों को त्योहार मनाने में संकट का सामना करना पड़ रहा है। अब इस गंभीर समस्या को लेकर बिहार सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों को अक्टूबर का वेतन सामन्य दिनों से 10 दिन पहले ही रिलीज करने का एलान किया हैं मालूम हो बिहार का महापर्व छठ भी इसी महीने के आखिर में हैं। यही कारण है कि फिक्स वेतन पाने वालों के सामने आर्थिक संकट न आए इसके लिए सरकार ने पहले ही वेतन देने का निर्णय लिया है।

बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आगामी उत्सवों के मद्देनजर इस महीने सामान्य समय से जल्दी वेतन जारी करने की घोषणा की है। सैलरी कर्मचारियों के खाते में 20 अक्टूबर से आनी शुरू हो जाएगी। पिछले 2 सालों से कोरोना के चलते बिहार राज्य के लोग छठ पूजा का जश्न ठीक से नहीं मना पा रहे थे। ताकि इस बार त्योहार ठीक से मन सके इसके लिए सरकार को वेतन समय से पहले रिलीज करने का निर्णय लेना पड़ा है।’