Gold खरीदारों की लगी लॉटरी! 5400 रुपये से भी ज्यादा हुआ सोना, जानें – 10 ग्राम का नया रेट

Gold Rate : नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से ही सोना (Gold ) और चांदी फिसलते नजर आ रहे हैं। सोमवार 10 अक्टूबर को सोना (Gold ) और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 51,317 रुपये दर्ज की गई थी।

साथ ही चांदी की कीमत में भी 2074 रूपए की गिरावट हुई थी। जिसके बाद मंगलवार को भी राहत भरी खबर सामने आई। बीते दिन के मुकाबले सोना (Gold ) और चांदी फिर कम कीमत पर दर्ज किए गए। सर्राफा बाजार में सोना (Gold ) और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखी गई। आपको बता दें बाजार में सोना और चांदी की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं। यही कारण है कि इनकी कीमतों में उतार चढ़ाव जारी रहता है।

औंधे मुंह गिरा सोना : सर्राफा बाजार आज 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 50,771 रुपये कीमत की स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की कीमत में 349 रुपये की गिरावट हुई। साथ ही वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 347 रुपये की गिरावट देखी गई।

995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 50,568 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 320 रुपये की गिरावट के बाद 46,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 262 रुपये गिरने के बाद 38,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

चांदी की कीमत में आई कमी : बता दें सर्राफा बाजार में चांदी के कीमत में भी गिरावट हुई। चांदी के 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1068 रुपये गिरकर 57,881 रुपये अपडेट हुई है।