Gold- Silver Price Today: सोना- चांदी के नए दाम हुए जारी, चेक करें कितना सस्ता हुआ आज गोल्ड..

4 Min Read

Gold-Silver Price 9 June 2024 : सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है। इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। पिछले साल से सोने के भाव में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही है।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। फिर मार्च महीने से सोने के भाव में उछाल देखने को मिली। मार्च महीने के अंत तक सोना उछलकर 68 हजार के पार पहुंच गया। वहीं अप्रैल महीने में सोना 78 के पार तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद कुछ दिन तक सोने के भाव में गिरावट भी देखने को मिली। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद फिर सोने के भाव में बढोतरी देखने को मिली। जो अभी तक देखने को मिल रही है। अभी की बात करें तो पिछले महीने यानि की मई महीने के अंत में सोने के रेट में गिरावट जरूर देखने को मिली।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के आखिरी दिन क्या है सोने-चांदी के भाव।

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 9 जून रविवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के आखिरी दिन सोने के भाव में कोई परिवर्तन देखने को नही मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

आज छुट्टी के दिन थमें सोने के रेट

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 9 जून के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,760 रूपए है। वहीं कल यानी कि शनिवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,760 रूपए ही था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 67,610 रुपए है। वही कल भी इसका भाव 67,610 रुपए था।

चांदी के रेट में आई गिरावट

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

हालांकि मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा था। वहीं अप्रैल महीने की बात करें तो इस महीने चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली। इस महीने के अंत तक चांदी उछलकर 86 हजार के पार तक जा पहुंचा।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के आखिरी दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 99,860 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 96,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में 1 ग्राम सोने के भाव-

पटना

7,382 (24 कैरेट)

6,715 (22 कैरेट)

दिल्ली

7,391 (24 कैरेट)

6,776 (22 कैरेट)

जयपुर

7,360 (24 कैरेट)

6,745 (22 कैरेट)

नोएडा

7,360 (24 कैरेट)

6,745 (22 कैरेट)

मुंबई

7,376 (24 कैरेट)

6,761 (22 कैरेट)

कोलकता

7,376 (24 कैरेट)

6,761 (22 कैरेट)

Share This Article
Exit mobile version