Gold-Silver Price 8 June 2024 : सोना-चांदी लगातार हो रहा महंगा, कहां तक जा सकता है भाव? जानें ताजा रेट

4 Min Read

Gold-Silver Price 8 June 2024 सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है। इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। पिछले साल से सोने के भाव में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही है।

इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। फिर मार्च महीने से सोने के भाव में उछाल देखने को मिली। मार्च महीने के अंत तक सोना उछलकर 68 हजार के पार पहुंच गया। वहीं अप्रैल महीने में सोना 78 के पार तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद कुछ दिन तक सोने के भाव में गिरावट भी देखने को मिली। लेकिन फिर कुछ दिनों बाद फिर सोने के भाव में बढोतरी देखने को मिली। जो अभी तक देखने को मिल रही है। अभी की बात करें तो पिछले महीने यानि की मई महीने के अंत में सोने के रेट में गिरावट जरूर देखने को मिली।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के छठे दिन क्या है सोने-चांदी के भाव।

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 8 जून शनिवार के दिन के लिए सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव में 1000 रूपए से अधिक की बढोतरी दर्ज की गई हैं। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

300 रूपए तक बढे सोने के भाव

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 8 जून के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,760 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 73,750 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 67,610 रुपए है। वही कल इसका भाव 67,600 रुपए था।

96 हजार तक पहुंचे चांदी के भाव

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

हालांकि मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मार्च महीने के अंत तक चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा था। वहीं अप्रैल महीने की बात करें तो इस महीने चांदी के भाव में उछाल देखने को मिली। इस महीने के अंत तक चांदी उछलकर 86 हजार के पार तक जा पहुंचा।

आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के छठे दिन क्या है चांदी के रेट। आज की बात करें तो आज चांदी के भाव में लगातार चौथे दिन बढोतरी दर्ज की गई है। आज चांदी 96,100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 96,000 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में 1 ग्राम सोने के भाव-

पटना

7,382 (24 कैरेट)

6,715 (22 कैरेट)

दिल्ली

7,391 (24 कैरेट)

6,776 (22 कैरेट)

जयपुर

7,360 (24 कैरेट)

6,745 (22 कैरेट)

नोएडा

7,360 (24 कैरेट)

6,745 (22 कैरेट)

मुंबई

7,376 (24 कैरेट)

6,761 (22 कैरेट)

कोलकता

7,376 (24 कैरेट)

6,761 (22 कैरेट)

Share This Article
Exit mobile version