Gold Price Update : दशहरा के बाद से लगातार सोने के में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता आई थी। लेकिन यह टेंपररी स्थिरता थी, क्योंकि इसके बाद फिर रविवार से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी गई। रविवार के दिन सोना 660 रुपए महंगा हो गया। वही आज फिर सोने के भाव में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।
आईए जानते हैं आज कितना है सोने- चांदी का भाव।
फिर बढा सोने का भाव
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 30 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। दशहरा खत्म होने के बाद लगातार सोने के भाव में बढोतरी देखी जा रही थी। लगातार बढ़ोतरी के बीच शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता दिखी। लेकिन यह स्थिरता ज्यादा दिन तक टिकी नहीं। रविवार को फिर सोना महंगा हो गया है। वही आज फिर सोने के दाम में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
जानिए कितना महंगा हुआ आज सोना?
आज 30 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,630 रूपए है। कल यानी कि रविवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,620 रूपए था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,410 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,400 रुपए किलो था।
चांदी के भाव है स्थिर
जहां कुछ दिनों से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं । वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर शुक्रवार के दिन चांदी 500 रूपए मंहगा हो गया था। वही शनिवार के दिन चांदी 500 रूपए लुढ़कर 74,600 रूपए किलो हो गई थी। इसके बाद कल से चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है। आज भी चांदी 74,600 रूपए किलो बिक रहा है। शुक्रवार से चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।