Gold Price Update कल यानि की सोमवार के दिन नवरात्रि का आखिरी दिन था। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने के दाम में उछाल देखी गई थी। जहां लगातार नवरात्रि के समय सोने के दाम में बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं अब नवरात्रि के खत्म होते सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज मंगलवार के दिन सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। आईए जानते हैं कितना सस्ता हुआ आज सोना।
नवरात्रि खत्म होते ही गिरा सोने का
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 24 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। नवरात्रि के समय लगातार सोने के भाव बढ रहे थे। वहीं अब नवरात्रि के खत्म होते ही सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 300 रूपए सस्ता हो गया है।
300 रूपए नीचे गिरा सोना
आज 24 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,450 रूपए है। कल यानी कि सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,750 रूपए था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,350 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 56,600 रुपए किलो था।
चांदी भी हुआ सस्ता
चांदी की बात करें तो रविवार के दिन चांदी 1200 रुपए महंगा हो गया था। कल यानी कि सोमवार के दिन इसके भाव में स्थिरता थी। वहीं अब नवरात्रि खत्म होते हैं इसका भाव नीचे लुढ़क गया है। आज चांदी 75,510 रूपए किलो मिल रहा है। वही कल यानि सोमवार के दिन चांदी का भाव 75,530 रूपए किलो था।