Gold Price Update : आज नवरात्रि का पांचवा दिन है। बीते रविवार से नवरात्रि शुरू हो चुका है और साथ ही पितृ पक्ष के खत्म होते ही सारे शुभ कार्य करने भी शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।
इस नवरात्रि सोने के भाव में है काफी उतार-चढ़ाव
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 19 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि नवरात्रि के दूसरे दिन से सोने चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी। इसी उतार-चढ़ाव के साथ आज नवरात्रि के पांचवें दिन सोने 500 रूपए महंगा हो गया है।
फिर महंगा हुआ सोना
आज 19 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 59,270 रूपए है। कल यानी कि बुधवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 58,750 रूपए था। लगातार गिरने के बाद आज सोना 500 रूपए महंगा हो गया है।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,450 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 55,950 रुपए किलो था।
चांदी के भाव में बनी हुई है स्थिरता
जहां लगातार कुछ दिनों से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। वहीं सोमवार से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। आज चांदी का भाव 74,600 रूपए किलो है। वही कल बीते मंगलवार के दिन इसका भाव 76,000 रूपए किलो ही था।