Gold Price : नए महीने में पहले दिन सोना-चांदी ने दी राहत, जानें कितना सस्ता हुआ सोना

आज 1 सितंबर से नए महीने की शुरुवात हो गई है, जिसके बाद सोना चांदी खरीददारों के लिए अच्छी खबर है। आज महीने के पहले दिन ही सोना और चांदी के दाम बीते दिन के मुकाबले कम हुए हैं। आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने की 50,401 रुपय पर कारोबार कर रहा है। बीते दिन से तुलना करें तो आज सोने की कीमत में आज 787 रुपये की गिरावट देखी है।

995 प्योरिटी वाले सोने की कीमत में भी आज 784 रुपये की कमी देखी गई। वहीं, 995 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 50,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर पर दिखा। 916 प्योरिटी वाले सोने के भाव में आज 721 रुपये की गिरावट के बाद 46,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। साथ ही 750 प्योरिटी वाले सोने का भाव आज 590 रुपये गिरने के बाद 37,801 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

2500 रुपये सस्ती हुई चांदी सोने के साथ साथ आज सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखी गई। आज बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 2500 रुपये की गिरावट देखी है। 1 किलोग्राम चांदी की कीमत आज 51,850 रुपये अपडेट हुई है।

आपको बता दें सोना- चांदी की कीमत रोज अपडेट की जाती हैं। यहां तक की दिन में 2 बार इन्हें अपडेट किया जाता है। केवल शनिवार और रविवार को सोना चांदी के रेट्स अपडेट नहीं किए जाते हैं।