Gold Price : महीने के पहले दिन थमा सोने चांदी का भाव, जानिए आज की सोने-चांदी की रेट

Gold Price 1 Feb 2024 : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। पिछले महीने सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वही आज फरवरी महीने के पहले दिन सोने के भाव थमें हुए है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।

महीने के पहले दिन थमें सोने के भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 1 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज महीने के पहले दिन सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। जानिए आज कितना है सोने का भाव?

आज 1 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,270 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 63,270 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 58,000 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 58,000 रुपए किलो था।

लंबे समय बाद थमें चांदी के भाव

पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले महीने चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। वही आज फरवरी महीने के पहले दिन चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज चांदी 76,200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 76,200 रूपए प्रति किलो ही था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

City24 कैरेट22 कैरेट
पटना63,320 (24 कैरेट)58,050 (22 कैरेट)
दिल्ली63,420 (24 कैरेट)58,150 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़63,420 (24 कैरेट)58,150 (22 कैरेट)
नोएडा63,420 (24 कैरेट)58,150 (22 कैरेट)
मुंबई63,270 (24 कैरेट)58,000 (22 कैरेट)
कोलकता63,270 (24 कैरेट)58,000 (22 कैरेट)
Gold Price in Major Cities