LIC का लूट स्कीम! महज 1358रु जमा करके पाएं 25 लाख रु, जानें – विस्तार से..

डेस्क : जीवन बीमा निगम (LIC) भारत की सबसे बड़ा बीमा प्रोवाइडर है। इसकी TagLine है – जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। यह एक दम सटीक है, क्योंकि LIC पॉलिसी में निवेश करने से आपके निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है और लाइफ कवर भी मिलता है। LIC नई-नई पॉलिसी जारी करती रहती है। आज हम आपको LIC जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि इसकी सबसे लोकप्रिय पॉलिसियों में से एक है। इस पॉलिसी का उपयोग कर आप लाखों रुपए पा सकते हैं। आगे जानिए इस स्कीम की पूरी डिटेल।

लंबी अवधि का निवेश करने वालों के लिए बेहतर LIC जीवन आनंद पॉलिसी उन लोगों के लिए बेहतर है जो अपने पैसे को कई वर्षों तक निवेशित रखना चाहते हैं। यह एक लॉन्ग टर्म की बचत योजना है। जो भी लोग अपना रिटायरमेंट फंड तैयार करना चाहते हैं, उन्हें इस पॉलिसी को जरूर चुनना चाहिए। जिन लोगों को पैसा फौरन नहीं चाहिए उन्हें इस पॉलिसी का लाभ भी होगा। इस पॉलिसी में लॉक इन अवधि जितनी ही लंबी होगी, इस पॉलिसी के फायदे उतने अधिक होंगे।

मिलता है निवेश बोनस LIC जीवन आनंद पॉलिसी के निवेशकों को निवेश बोनस भी मिलता है। यदि किसी पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी पर्सन को 125 फीसदी डेथ बेनेफिट मिलेगा। LIC जीवन आनंद पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि 1 लाख रुपये होती है। जबकि अधिकतम राशि के लिए कोई सीमा तय नहीं है। आगे हम जानेंगे कि 25 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए आपको और कितना निवेश करना होगा।