डेस्क : अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। क्योंकि सरकार कुछ कर्मचारियों का डीए 3 महीने बाद फिर से बढ़ाने की योजना बना रही है। आपको बता दें कि मार्च 2022 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के बाद अब जुलाई 2022 में भी DA बढ़ने की उम्मीद है. जनवरी और फरवरी के एआईसीपी इंडेक्स में कमी के बाद अब मार्च में इसमें बड़ा उछाल आया है।
जिससे DA में फिर से बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह वृद्धि मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। आपको बता दें कि जनवरी 2022 में एआईसीपीआई इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था। फरवरी में इसमें और गिरावट दर्ज की गई। साथ ही यह 125 पर आ गया। इसके आधार पर मार्च में भी इसमें गिरावट आने की उम्मीद थी।
लेकिन इसमें 1 अंक का उछाल आया और यह बढ़कर 126 हो गया। आपको बता दें कि मार्च के आंकड़े आने के बाद जुलाई 2022 (नेक्स्ट डीए हाइक) में डीए तीन फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। अगला महंगाई भत्ता जुलाई में संशोधित किया जाना है। इसका आधार जनवरी से जून (अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) रहेगा। जनवरी, फरवरी में गिरावट आई थी लेकिन मार्च में इसमें उछाल आया है। जनवरी में (AICPI 125.1,) फरवरी में यह 125 अंक था। अब मार्च में यह 126 अंक पर पहुंच गया है। जिसके बाद एक बार फिर DA बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि वेतन के हिसाब से इसे बढ़ाया जाएगा। जिनकी सैलरी ज्यादा होगी। उसे वही लाभ मिलेगा।