फेस्टिव सीजन में जनता को लगेगा बड़ा झटका, अब EMI हो जायेगा महंगा

डेस्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने त्योहारों के सीजन में बड़ा झटका दिया है। बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद अब EMI महंगी हो जाएगी। आपको बता दें अब नई रेपो रेट की दर 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। इसके साथ ही SDF की दर 5.15% से बढ़कर 5.65% हो गई है। रेपो रेट बढ़ाते हुए RBI ने कहा कि महंगाई अभी भी सभी सेक्टर्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इससे पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत दुनिया के कई प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दर में वृद्धि चुके हैं।

मई से लेकर अब तक बढ़े रेपो रेट : आपको बता दें इसके पहले MPC की सिफारिश के आधार पर ही आरबीआई (RBI) ने जून के बाद अगस्त में दो बार रेपो रेट में 0.50-0.50 फीसदी की वृद्धि की थी। हालांकि मई में इसके पहले केंद्रीय बैंक ने अचानक ब्याज दर को 0.40 प्रत‍िशत बढ़ाया था। जिसके बाद अब तक रेपो रेट में 1.90% की बढ़त आई है।

महंगे हो जाएंगे लोन : रेपो रेट में बढ़ोतरी से कॉस्ट ऑफ बोरोइंग यानी उधारी की लागत बढ़ जाएगी। जब बैंको को पैसा महंगा म‍िलेगा तो आने वाले समय में लोन और महंगे हो जाएंगे, फिर इसका असर बैंक द्वारा ग्राहकों पर डाला जाएगा। इससे मकानों की बिक्री और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

अब जानिए क्या है रेपो रेट : गौरतलब है कि रेपो रेट वह दर है जिस पर की बैंक को RBI द्वारा कर्ज दिया जाता है और फिर इसी के आधार पर बैंक ग्राहकों को कर्ज देते हैं, जबकि रिवर्स रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों की ओर से जमा राशि पर RBI उन्हें ब्याज देती है। ऐसे में, जब आरबीआई रेपो रेट बढ़ाती है तब बैंकों पर बोझ बढ़ता है और बैंक की तरफ से तब बैंक रेट में यानो लोन महंगा होता है।