LIC की धांसू स्कीम! बुजुर्गों को हर माह मिलेंगे 9250 रुपये पेंशन, बस करना होगा इतना निवेश..

डेस्क : अगर आप भी किसी अच्छी जगह पेंशन स्कीम की तलाश में हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। हम आपको LIC की ऐसी पेंशन स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इसका नाम “प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” (PMVVY) है। यह स्कीम आपको 10 साल के लिए फिक्स्ड मंथली पेंशन देती है।

आपको बता दे की यह स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए है। न्यूनतम उम्र 60 साल होने चाहिए। जबकि, अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है। यह पॉलिसी 10 साल के लिए होगी। इस दौरान व्यक्ति की न्यूनतम पेंशन प्रति माह 1000 रुपये और अधिकमत 9,250 रुपये हो सकती है। इस स्कीम में 31 मार्च 2023 तक इनवेस्ट किया जा सकता है।

हालांकि, इस स्कीम को 31 मार्च, 2022 से पहले खरीदने पर LIC सालाना न्यूनतम 7.4% रिटर्न की गारंटी दे रही है। इस दर से पॉलिसी के कुल पीरियड यानी 10 साल तक रिटर्न मिलेगा। इस स्कीम में एकमुश्त रकम से इनवेस्ट किया जा सकता है। हालांकि, पेंशनर को पेंशन के अमाउंट या पर्चेज प्राइस में से कोई एक सेलेक्ट करने का चॉइस होगा। इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये इनवेस्ट किया जा सकता है।

इसका मतलब है कि अगर बुजुर्ग पति-पत्नी चाहें तो इस स्कीम में 30 लाख रुपये तक का निवेश कर 10 साल के लिए हर महीने 18,500 रुपये का फिक्स्ड मंथली पेंशन हासिल कर सकते हैं। मंथली पेंशन पर ब्याज की दर 7.4% होगी। क्वार्टली पेंशन पर ब्याज दर 7.45 % और हाफ-ईयर्ली पेंशन पर यह दर 7.52% होगी। सबसे इंपोर्टेंट बात अगर 10 साल के दौरान पेंशनर का निधन हो जाता है तो पर्चेज प्राइस बेनेफिशियरी को वापस कर दिया जाएगा। अगर 10 साल के बाद पेंशन जीवित रहता है तो उसे पर्चेज प्राइस के साथ ही अंतिम पेंशन इंस्टॉलमेंट का पेमेंट किया जाएगा।