महंगाई का नया रिकॉर्ड! घरेलू LPG Gas Cylinder के दाम ₹50 बढ़े, जानें क्या है आपके शहर का नया रेट?

डेस्क : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगो के नाक में दम कर के रख दिया है। हर बीते दिन किसी न किसी जरूरी सामानों के दामों में बढ़ोतरी जारी है। खासकर, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) रसोई सिलेंडर (LPG Gas cylinder) के दाम तो आसमान से भी ऊपर चले गए। वही, एक बार फिर से आम लोगों पर दोहरी मार पड़ने वाली है।

LPG-Cylinder-Gas

आपको बता दें कि एक बार फिर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में (LPG price in delhi) 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी शनिवार 7 मई 2022 से लागू हो गई है। बता दें कि इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।

वही, इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। जबकि, लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है। मालूम हो को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) में ₹50 की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था। घरेलू रसोई गैस की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं।

lpg cylinder at just 634