क्या आप जानते है नोट बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल रत्ती भर भी नही होता, जानिए- किस चीज से बनाया जाता है

डेस्क: जीवन जीने के लिए अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वो पैसा है, पैसा ही है, जिससे सभी का जिदंगी सरल और सुगम होती है। अगर हमे कोई भी काम करना होता है, तो वो पैसा के बदौलत होता है। पैसा से सबकुछ खरीदा जा सकता है। पैसा को तो अपने लाइफ में बहुत इस्तेमाल करते है, लेकिन उससे जुड़े कुछ अहम बात शायद आप में से बहुत कम ही लोग जानते होंगे। तो चलिए आज आप लोगों को पैसे जुड़े कुछ अहम बातें बताते हैं।

नोट बनाने के लिए किस चीज का इस्तेमाल होता है: आप में से कई लोगों को ऐसा लगता होगा कि नोट बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नोट बनाने के लिए कागज का इस्तेमाल रत्ती भर भी नहीं होता है, नोट बनाने के लिए कागज का नहीं बल्कि कपास का इस्तेमाल किया जाता है, दरअसल, कागज का इस्तेमाल करने से नोट लंबे समय तक नहीं चलेंगे और जल्दी से फट जाएंगे, लेकिन कपास का इस्तेमाल करने से यह काफी लंबे समय तक चलते हैं, इस कारण नोट बनाने में 100% कपास का ही इस्तेमाल किया जाता है।

सिर्फ RBI ही नोट को जारी कर सकता है: क्या आप जानते हैं भारत में नोट जारी करने का अधिकार सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के पास है। यह अधिकार आरबीआई को अधिनियम की धारा 22 के तहत मिला हुआ है, भारत में बनने वाले नोटों में सिक्योरिटी फीचर दिए जाते हैं, जालसाजी और नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए ये सिक्योरिटी फीचर होते हैं। इसी कारण समय-समय पर भारतीय नोटों में बदलाव होता रहता है।