कर्मचारियों की चमकी किस्मत! जुलाई में फिर बढ़ेगा DA, जानिए – कितनी सैलरी बढ़ कर आएगी..

डेस्क : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आ रही है। मार्च 2022 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के बाद अब जुलाई 2022 में भी DA बढ़ने की उम्मीद है. जनवरी और फरवरी के एआईसीपी इंडेक्स में कमी के बाद अब मार्च में इसमें बड़ा उछाल आया है। यह आंकड़ा जारी होने के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का रास्ता साफ होता दिख रहा है .

Indian sarkari karmchari money

मार्च में 1 अंक की छलांग : आपको बता दें कि जनवरी 2022 में AICPi इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था। फरवरी में इसमें और गिरावट आई और यह 125 पर आ गया। इसके आधार पर मार्च में भी इसमें गिरावट की उम्मीद थी, लेकिन इसमें 1 अंक का उछाल आया और यह बढ़कर 126 हो गया।

rupees-scheme-three

4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है : अब मार्च के आंकड़े आने के बाद जुलाई 2022 में डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अंतिम फैसला अप्रैल, मई और जून के आंकड़े आने के बाद ही लिया जाएगा। अगर आने वाले महीनों में भी यही सिलसिला जारी रहा तो महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आंकड़ा 4 फीसदी तक जा सकता है.

मार्च में AICPI के आंकड़ों में बड़ा उछाल : केंद्रीय कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बार डीए जनवरी में और दूसरा जुलाई में बढ़ा है। जनवरी 2022 के लिए मार्च में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की गई है। सरकार की ओर से इसे तीन महीने के एरियर के साथ देने की भी घोषणा की गई है।

अगला डीए जुलाई में संशोधित होगा : अगला महंगाई भत्ता (Next DA Hike) जुलाई में संशोधित किया जाना है। इसका आधार जनवरी से जून तक अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक होगा। जनवरी, फरवरी में गिरावट आई थी लेकिन मार्च में उछाल आया है। जनवरी में AICPI 125.1 फरवरी में 125 अंक था। अब मार्च में यह 126 अंक पर पहुंच गया है। जिसके बाद जुलाई में DA बढ़ने की संभावना बढ़ गई है.

आपको बता दें कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़े श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों के आधार पर लिए गए हैं। सूचकांक 88 केंद्रों और देश भर के लिए तैयार किया गया है।