देश के 6 राज्यों में DA में हुई बढ़ोतरी- अब आगे सरकार ले सकती है ये फैसला…

DA Hike : केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए सातवें वेतन के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में साल में दो बार संशोधन किया जाता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38% से 42% हो चुका है।

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद कई राज्य सरकारें भी हैं जिन्होंने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। आज इस आर्टिकल के तहत हम बताने वाले हैं कि वह कौन सी राज्य सरकारें हैं जिन्होंने अपने कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी के आदेश दिए है?

ये है वो राज्य सरकारें जिन्होंने DA में की बढ़ोतरी :
• उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई महंगाई राहत 38% से बढ़कर 42% पहुंच चुकी है।
• कर्नाटक की राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद कर्मचारियों का DA 31% से बढ़कर 35% हो गया है।
• तमिलनाडु की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2023 को महंगाई भत्ते में 4 सीसी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 38% से बढ़कर 42% हो गया है।
• झारखण्ड सरकार ने अपने कर्मचारियों का 8% DA बढ़ाकर 42% कर दिया है।
• हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 फीसदी बढ़ा दिया है, जिसके बाद उनका DA 38% से बढ़कर 42% हो गया है।
• लेकिन इस बार सबसे कम महंगाई भत्ता (DA) हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने कर्मचारियों का बढ़ाया है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है जिसके बाद कर्मचारियों का DA 31% से बढ़कर 34% कर दिया है जो 1 जनवरी 2023 से प्रभावी हो गया है।