खुशखबरी! सस्ता हुआ खाने का तेल – सरसों तेल के भाव सातवें आसमान से धड़ाम, जानिए ताजा रेट..

डेस्क : देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबरें सामने आई है। दरअसल, देश में पाम तेल सहित अन्‍य खाद्य तेलों की कीमतों में कमी हो सकती हैं। ऐसा होगा इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर बैन हटाने से इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम ऑयल निर्यात बैन समाप्‍त करने का फैसला लिया है।

mustard oil rates

इंडोनेशिया ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। यह फैसला इंडोनेशियाई सांसदों द्वारा निर्यात बैन पर सरकार से समीक्षा करने की अपील के बाद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसदों ने सरकार से अपील करते हुए कहा था कि पाम इंडस्‍ट्री का कहना है कि अगर जल्‍द ही बैन नहीं हटाया गया तो देश का पाम ऑयल उत्‍पादन ठप हो सकता है। देश में अब पाम तेल स्‍टोर करने की जगह ही नहीं बची है।

mustard oil hike price

इसलिए अब निर्यात बैन की समीक्षा करनी चाहिए। मालूम हो कि इंडोनेशिया पाम तेल का उत्पादन करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है। पिछले महीने 28 अप्रैल को इंडोनेशिया ने देश में बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए कच्चे पाम तेल और इसके कुछ डेरिवेटिव प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था। इंडोनेशिया से पाम तेल का एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद, इन देशों में अब एक बार फिर से खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

mustard and oil price