ICICI बैंक FD के रेट्स में किया बदलाव – अब ग्राहकों को ज्यादा मिलेगा ब्याज, जानें – नई दरें..

डेस्क : यदि आप भी ICICI बैंक में खाता धारक हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज बैंक ने बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट (fixed deposit interest rates) की ब्याज दरों को लेकर बदलाव किए हैं। अब बैंक की ओर से ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बैंक एफडी (Bank FD Rates) की सुविधा मिलेगी। जिसमे आपको 2.75 फीसदी से लेकर 5.90 फीसदी तक ब्याज का फायदा होगा। आज से ही ये नियम लागू हो गए हैं।

आज से लागू हो गए नए रेट्स : दरअसल, ICICI Bank 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में को बढ़ा देगी। इस बात की जानकारी बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। जिसके मुताबिक, आज यानी 19 अगस्त से किए गए संशोधन के बाद में बैंक ने एक साल से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली फिक्सड डिपॉजिट की दरों में बढ़त कर दी गई है। तो आपको बताएं कि नए रेट्स के हिसाब से किसको कैसे और कितना फायदा होने वाला है-

ये हैं FD के लेटेस्ट रेट्स

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन तक की FD पर – 2.75%
  • 30 दिन से 90 दिन तक की FD पर – 3.25%
  • 91 दिन से 184 दिन की FD पर – 3.75%
  • 185 दिन से एक साल से कम की FD पर – 4.65%
  • 1 साल से 389 दिन की FD पर – 5.50%
  • 389 दिन से < 15 महीने – 5.50 %
  • 15 महीने से 2 साल तक की FD पर – 5.50%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की FD पर – 5.60%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर – 6.10%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की FD – 5.90%

सीनियन सिटीजन्स होंगे अधिक फायदे के हकदार : वहीं अगर सीनियर सिटीजन्स की बात करें तो उनको आम जनता के मुकाबले 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा का फायदा मिलेगा। बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.25% से लेकर 6.60% तक ब्याज का फायदा देने वाली है। बैंक की वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक संशोधित रेट्स FD की दरों के साथ ही एग्जिस्टिंग टर्म डिपॉजिट पर भी लागू होंगे।

सीनियर सिटीजन को होगा इतना फायदा

  • 7 दिन से लेकर 29 दिन तक की FD पर – 3.25 फीसदी
  • 30 दिन से 90 दिन तक की FD पर – 3.75%
  • 91 दिन से 184 दिन की FD पर – 4.25%
  • 185 दिन से एक साल से कम की FD पर – 5.15%
  • 1 साल से 389 दिन की FD पर – 6%
  • 389 दिन से < 15 महीने – 6%
  • 15 महीने से 2 साल तक की FD पर – 6%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक की FD पर – 6.10%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर – 6.60%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर – 6.60%